समस्त पात्र हितग्राहियों को आयुक्त ने भेजा पत्र

कहा जियो टैगिंग के एक सप्ताह में कर दिया जाएगा निर्माण का भुगतान
दुर्ग ! नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर आवास मोर चिन्हारी (बीएलसी) अंतर्गत शासन द्वारा मकान बनाने शासन ने स्वीकृति दे दी है। एैसे सभी पात्र हितग्राही अपना मकान बनाने का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करें। आपके मकान का जियो टैगिंग होने के उपरान्त एक सप्ताह में भुगतान कराया जायेगा एवं मकान निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु पूरा सहयोग किया जावेगा। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने दुर्ग निगम के 60 वार्डो में प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वयं अपना मकान बनाने वाले समस्त हितग्राहियों को व्यक्तिगत रुप से पत्र भेजा है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से सभी हितग्राहियों से कहा है कि मकान निर्माण कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की परेशानी या भुगतान में विलंब होता है, तो आप स्वत: मुझसे (आयुक्त न0पा0नि0दुर्ग) से संपर्क कर सकते हैं। इस योजना के तहत् मकान बनाने में किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होगी। जितना जल्दी आप मकान निर्माण कार्य चालू करेगें उतना जल्दी आपका पक्का मकान बन कर तैयार होगा और आप एवं आपका पूरा परिवार पूरी सुविधा के साथ उसका लाभ उठा सकेगें। किसी भी प्रकार का भ्रम हो तो प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय डाटा सेंटर में सूडी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। किसी के भी बहकावे में न आयें। आप सभी से अपील है कि अपना आवास का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करें। इस संबंध में आयुक्त श्री बर्मन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लगे अधिकारियों को निर्देशित कर कहा शासन द्वारा 1434 मकानों को निर्माण 31 दिसंबर 2019 तक पूर्ण किया जाना है । बताया गया है कि अब तक 823 मकान पूर्ण होने की जानकारी दी गई है और 381 मकान निर्माण प्रगति पर है। शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुरुप 230 मकानों का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाना है। उन सभी को आज आयुक्त श्री बर्मन ने पत्र देकर मकान निर्माण का कार्य चालू करने निर्देशित किया है। इस दिशा में आयुक्त श्री बर्मन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना में लगे इंजीनियर, अधिकारियों ने निगम के विभिन्न वार्डो में योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हितग्राहियों के घर-घर जाकर मोर आवास मोर चिन्हारी योजना की मार्गदर्शिका देकर उसे पढऩे और जल्द से जल्द मकान निर्माण कार्य प्रारंभ करने की अपील की गई।

