बिलासपुर संभाग के लगभग 450 पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

कोरबा । संभाग स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिद्ध मुनि आश्रम दल्हागिरी पड़रिया अकलतरा में हुआ आयोजित।छत्तीसगढ़ के राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बिलासपुर संभाग के सभी संकुल, ब्लाक, जिला व प्रदेश के पदाधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि संघीय संविधान, नियमावली के तहत शिक्षक हित में कार्य करने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा जी ने उपस्थित करीब 450 पदाधिकारियो को शपथ दिलाया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढय, प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय, प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद राजपूत, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि दुर्गा गुप्ता, कोरबा से माया देवी क्षत्री, रायगढ़ जिलाध्यक्ष नेतराम साहू, ने संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्य मांग सम्पूर्ण संविलियन क्रमोन्नति/समयमान, सभी पदों पर पदोन्नति, बपुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, अनुकम्पा नियुक्ति सहित अन्य मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि मांगो के निराकरण के लिए आने वाले समय मे बेहतर व ठोस रणनिति तैयार किया जाएगा और तथ्यात्मक दस्तावेजो के साथ पक्ष शासन व सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन बोधीराम साहू, आशीष मिश्रा, नरेश गुरुद्वान ने किया।इस अवसर पर संभाग के सात जिलों से संकुल, ब्लाक व जिला तथा प्रांत के पदाधिकारी के साथ कोरबा जिला से शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, प्रदेश संयुक्त सचिव कन्हैया लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती माया देवी छत्री,जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी राममशेखर पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष पाली महावीर प्रसाद चंद्रा,ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा चंद्रिका प्रसाद पांडेय, लीलाराम साहिल, सत्यनारायण कैवर्त , हर प्रसाद भारद्वाज, मनोज श्रीवास, मनीष पांडेय, रामजीवन सारथी, सधवा बंजारे, श्रवण उइके, रामकुमार यादव, पीला साव साहू सोहन लाल कैवर्त, अरुण कुर्रे ब्लॉक उपाध्यक्ष, बसंत कुमार मिरी ब्लॉक मीडिया प्रभारी, शिवकुमार साहू सचिव जय प्रकाश झा उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार जयसवाल प्रचार सचिव ईश्वर लदेर संगठन मंत्री चंद्रेश दुबे निर्मल माझी फिरत रामपटेल, संतोष साहू राधे मोहन तिवारी मनोज शिंदे अमित जांगड़े सुरेंद्र कुमार अंचल रामकुमार पटेल जय कमल संतोष यादव सुरेश मरकाम आदि शामिल हुए।