Uncategorized

World Sickle Cell Day 2024: आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल। World Sickle Cell Day 2024: देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने के लिए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू किया गया है। सिकल सेल बीमारी के बारे में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शीघ्र पता लगाने और उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्क्रीनिंग और जागरूकता दोनों रणनीति अपनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ डिंडौरी आएंगे। जहां वे सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More: PM Modi Visit Varanasi: आज बनारस दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का करेंगे उद्घाटन 

दरअसल, आज विश्व सिकल सेल दिवस है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मध्य प्रदेश के डिंडौरी आ रहे हैं। एकदिवसीय प्रवास के दौरान धनखड़ विश्व सिकल सेल दिवस एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम ढाई घंटे का होगा।

Read More: Aaj Ka Rashifal 19 June 2024: नीचभंग राजयोग से आज इन तीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कारोबार में मिलेगी तरक्की 

World Sickle Cell Day 2024: बता दें कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे डिंडोरी कॉलेज ग्राउंड में होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक जिले में 2 लाख 2 हजार 178 लोगों का परीक्षण किया है जिनमें से सिकल सेल के 11,559 वाहक हैं और 1963 मरीज चिह्नित किए गए हैं। इसमें भी अमरपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 4871 वाहक और 1150 पीड़ित है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button