Uncategorized

Exit Poll 2024: ‘4 जून को मोदी सरकार का अंत’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान…

PCC Chief Deepak Baij PC: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक हैं। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। जिस व्यक्ति का 4 जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं।

Read more: Exit Polls 2024: ECI ने ठुकराई जयराम रमेश की मांग, आज शाम तक मांगा आरोपों पर जवाब… 

दीपक बैज ने कहा इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी-बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत। निवर्तमान प्रधानमंत्री सिर्फ आज तक निश्चिंत रह सकते हैं। इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान किया है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से ज्यादा सीट जीतेंगे।

Read more: Lok Sabha Election 2024: ‘काउंटिंग में घालमेल मत करिएगा, नहीं तो…’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये क्या कह गए RJD के नेता 

PCC Chief Deepak Baij PC: दीपक बैज ने कहा एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है। 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जाएंगे। 2004 में भी एग्जिट पोल के नतीजों में अटल सरकार बन रही थी लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे। 4 जून को मोदी सरकार का अंत होगा देश में खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा।

 

 

इस बार देश में बनेगी किसकी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button