Uncategorized

Norway Chess Championship : नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने रचा इतिहास, पहुंचे विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में

नई दिल्ली : Norway Chess Championship : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया है। नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें दौर में आर प्रज्ञाननंदा अमेरिका के विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही प्रज्ञाननंदा विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने खराब फॉर्म में चल रहे चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन पर अपनी बढ़त को एक अंक तक बढ़ा दी। नाकामुरा के 10 अंक हैं।

यह भी पढ़ें : Sikkim Assembly Election Result 2024: सिक्किम में SKM की एकतरफा जीत, सभी दलों का किया सूपड़ा साफ… 

कार्लसन ने फिरोजा अलीरेजा को हराया

Norway Chess Championship :  कार्लसन ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराया। अब जबकि टूर्नामेंट में पांच दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब प्रज्ञाननंदा 8.5 अंक लेकर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन के बाद तीसरे नंबर पर हैं। अलीरेजा के 6.5 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर हैं।

कारूआना पांच अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं जबकि डिंग लिरेन की खराब फॉर्म जारी है। उनके केवल 2.5 अंक हैं.महिला वर्ग में भारत की आर वैशाली ने अपना स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखा और आर्मगेडन गेम में चीन की टिंगकी लेई को हराकर अपने अंको की संख्या 10 पर पहुंचा दी है। वैशाली के बाद अन्ना मुजीचुक का नंबर आता है जिनके नौ अंक हैं। उन्होंने पांचवें दौर में स्वीडन की पिया क्रैमलिंग को हराया।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi on Exit Polls: ‘ये एग्जिट पोल नहीं है,ये मोदी मीडिया पोल है’.. जानें क्या रही Exit Polls पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

महिला विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने भारत की खिलाड़ी को हराया

Norway Chess Championship :  महिला विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने आर्मगेडन में भारत की कोनेरू हंपी को पराजित किया। वह 7.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। लेई छह अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं.वह हंपी से दो अंक आगे हैं। क्रैमलिंग के केवल तीन अंक हैं और वह तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं। प्रज्ञाननंदा और कारूआना के बीच शुरू में मोहरों की अदला बदली देखी गई। प्रज्ञाननंदा ने अमेरिकी खिलाड़ी को उलझाए रखा। कारूआना ने 66वीं चाल में गलती की जिसका प्रज्ञाननंदा ने पूरा फायदा उठाया और इसके 11 चाल बाद जीत दर्ज की।

इस बार देश में किसकी बनेगी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में…

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button