Uncategorized

हम हिन्दुस्तानी हम नही सुधरेंगे की राह पर चल रहे हैं लोग

सर्विस लेन पर कही खड़ी कर देते हंै, लोग अपनी ट्रके एवं चार पहिया वाहन

हो चुकी है कई बार गंभीर दुर्घटनाएं,जा चुकी है कईयों की जान

कार्यवाही के अभाव में नहीं बन पा रहा डर

भिलाई। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद नेहरू नगर से लेकर कुम्हारी तक सर्विस लेन में सभी प्रकार के वाहनों का पार्किंग करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यहां पार्किंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही एवं वाहनों को ट्राफिक पुलिस द्वारा जब्त करने का आदेश जारी हुआ था लेकिन यह फरमान सर्विस लेन या मुख्य सडक किनारे पार्किंग करने वालों पर कार्यवाही नही होने से लोगों में डर पैदा नही हो रहा है, जिसके कारण लोग अभी भी प्रतिदिन लगभग सौ वाहनों को सर्विस लेन तो सर्विस लेन है फोरलेन के मुख्य सडक किनारे भी अपनी वाहनों को खड़ी कर इधर उधर चले जाते है, जिसके कारण आने जाने वाले अन्य वाहनधारयों को भारी परेशानी हो रही है, कई बार तो यहां जाम भी लग जाता है।

सर्विस लेन में गाड्यिों के खडे करने के कारण बडी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन प्रशासन द्वारा इसपर कोई कार्यवाही नही जा रही है। सबसे अधिक विकराल स्थिति तो रात्रि के समय होती है, यहां नेहरू नगर से सुपेला चौक व पावर हाउस से लेकर डबरा पारा भिलाई तीन तक अनगिनत ट्रकों सर्विस लेन पर खडी कर दी जाती है, जिसके कारण कई बार एक्सिडेंट हो चुका है और लोगों की जान तक चली गई है। प्रशासन द्वारा लाख चेतावनी दिये जाने व कई बार कार्यवाही होने के बाद भी ये हम हिन्दुस्तानी हम नही सुधरेेंगे की तर्ज पर अपनी ट्रकों को वहीं खड़ी कर खुर्सीपार को अघोषित ट्रांस्पोर्ट नगर बना दिये है। फोरलेन सडक़ के सर्विसलेन पर पार्किंग रोकने का बार बार प्रशासनिक फरमान भी बेअसर साबित हो रहा है। नेहरूनगर चौक से लेकर कुम्हारी तक कई स्थानों पर लोगों की बेपरवाही बनी हुई है। सुपेला चौक से लेकर पावर हाउस चौक तक की स्थिति सबसे अधिक खराब है। पार्किंग रोके के लागू आदेश के बावजूद कार्यवाही के प्रति कायम प्रशासनिक उदासीनता से नियम तोडऩे वालों पर खौफ नहीं बन पा रहा है।

नये साल की शुरुवात में जिला प्रशासन की ओर से फोरलेन सडक़ पर नेहरूनगर चौक भिलाई से लेकर कुम्हारी के खारून टोल प्लाजा तक दोनों ओर बनी सर्विस लेन के आसपास किसी भी तरह के वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उल्लंघन करने वाले वाहनधारियों पर कार्यवाही की भी चेतावनी दी गई है। बावजूद इसके सर्विस लेन को बाधित करते हुए वाहनों की पार्किंग बदस्तूर जारी रहने से सडक़ दुर्घटना की आशंका बरकरार है। इस तरह की दिक्कत सबसे अधिक सुपेला चौक से लेकर पावर हाउस चौक के बीच बनी हुई है। इस दायरे में दुर्ग से रायपुर की दिशा पर साक्षरता चौक, तीनदर्शन मंदिर, न्यू बसंत टाकीज, फल मंडी तथा पावर हाउस मार्केट के आसपास धड़ल्ले से निजी और व्यवसायिक वाहनों की पार्किंग की जा रही है। वहीं दुर्ग की दिशा वाले सर्विस लेन पर पावर हाउस रेलवे स्टेशन महात्मा गांधी मार्केट और चौहान इस्टेट के आसपास इस तरह की दिक्कत बनी हुई है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू करते हुए सर्विस लेन पर किसी भी तरह के वाहनों की पार्किंग को प्रतिबंधित किया गया था। इसके शुरुवाती दिनों में पुलिस की कार्यवाही के चलते वाहनधारियों में थोड़ा बहुत खौफ दिखने लगा था लेकिन समय बीतने के बाद पुलिस की उदासीनता के चलते खौफ जाता रहा और फिर से सर्विस लेन में पार्किंग को लेकर राहगीरों की दिक्कत बढ़ती चली गई। आखिरकार नये साल की शुरुवात में जिला प्रशासन को पुन: सर्विस लेन पर पार्किग प्रतिबंधित करने का फरमान जारी करना पड़ा। यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि फोरलेन सडक़ पर आए दिन होने वाले दुर्घटना के लिए सर्विस लेन के आसपास बेतरतीब खड़ी वाहनों को पुलिस प्रशासन ने खास तौर पर जिम्मेदार माना।

तात्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ संजीव शुक्ला ने इसी आधार पर जिला प्रशासन को प्रतिवेदन दिया था। जिसके बाद सर्विस लेन पर वाहनों की पार्किग को अवैधानिक घोषित किया गया। लेकिन किसी भी तरह की चालानी कार्यवाही नहीं होने से लोगों की बेपरवाही जारी रहने से दुर्घटना की आशंका टलने का नाम नहीं ले पा रही है।

Related Articles

Back to top button