अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन, अशोक कोंडागांव एवं रमेश माकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बने

कोंडागाँव । पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नीलकंठ शार्दुल की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष डीपी विश्वकर्मा, महामंत्री बसंत साहू, मीडिया प्रभारी पवन कुमार साहू एवं संयुक्त सचिव यशवंत देवांगन की विशिष्ट आतिथ्य मे कोंडागांव एवं माकड़ी ब्लॉक के पदाधिकारियों का गठन किया गया।
कोंडागांव के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक साहू, उपाध्यक्ष भानु पटेल, महामंत्री हेमंत पांडे, संयुक्त सचिव अरुण दीवान, कोषाध्यक्ष बलराम यादव, कार्यालय सचिव मोहन देवांगन, प्रचार सचिव सुखदेव भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य मदन सोनेवरा एवं संतोष निषाद को बनाया गया।
इसी प्रकार माकड़ी विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रधान, उपाध्यक्ष नारायण साहू, चंद्रकांत जैन, रामदेव कौशिक, महामंत्री कमलेश साहू, संयुक्त सचिव प्रेम पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप सिन्हा, प्रचार सचिव श्री राम पांडे, कार्यालय सचिव सुखदेव नाग, कार्यकारिणी के सदस्य गोवर्धन सेन, मानिक साहू, बिसम्बर साहू, अशोक पांडे, खेदु राम यादव एवं खोमन राम नाग को बनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीलकंठ शार्दुल ने सभी को पद की गरिमा को बनाए रखने तथा अनुशासन में रहकर कार्य करने की सलाह दी गई।