UP News : अनोखा पशु प्रेम, कुत्ते की मौत के बाद विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार, आत्मा की शांति के लिए तेरहवी भोज का किया आयोजन
लखनऊ : UP News : उत्तर प्रदेश से पशु प्रेम का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बागपत जनपद के बड़ौत में शाहमल एन्क्लेव कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते की मृत्यु के बाद उसे धार्मिक विधि-विधान से दफनाया गया। उसके बाद कुत्ते की आत्मा की शांति के लिए हवन के उपरांत तेरहवीं का भोज खिलाया गया।
नहीं रुके सदस्यों के आंसू
शाहमल एनक्लेव कॉलोनी के रहने वाले राजीव बालियान के परिवार का 13 साल से हिस्सा रहे बुजो (कुत्ते) की मौत के बाद परिजनों ने उसकी आत्मा शांति के लिए वह सब कुछ किया जो किसी व्यक्ति की मौत के बाद किया जाता है। बुजो की मौत के बाद उसे दफनाते हुए परिवार के सदस्यों के आंसू नहीं रुक रहे थे।
किया गया त्रयोदशी संस्कार
UP News : वहीं, पांच दिन के बाद शुक्रवार को त्रयोदशी संस्कार किया गया। दोपहर बाद उसकी की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया गया। हवन में बुजो की तस्वीर याद के रूप में रखी थी। हवन में परिवार, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग शामिल हुए। प्रसाद में हलवा बादाम, मेवा डालकर तैयार किया गया था।