Uncategorized
India News Today Live Update 11 May 2024 : आज ओडिशा में गरजेंगे पीएम मोदी, तीन सभाओं को करेंगे संबोधित
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/05/modi-222-1-6s2efd-780x470.jpeg)
नई दिल्ली : India News Today Live Update 11 May 2024 : चौथे चरण के मतदान से पहले अब सियासी दलों ने अपना प्रचार प्रसार इन 96 सीटों पर तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी ओडशा दौरे पर रहेंगे। जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि आज पीएम मोदी ओडिशा में तीन चुनावी रैलियों में शामिल होंगे। जहां वे सुबह 9.30 बजे कंधमाल, सुबह 11.30 बजे बोलांगीर और दोपहर 1 बजे बरगढ़ में चुनावी सभा करेंगे। चुनाव प्रचार के तहत ओडिशा का यह उनका दूसरा दौरा है। वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता सभी चार संसदीय क्षेत्रों में मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राज्य पुलिस की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है।