Uncategorized

Congress Nari Nyay Guarantee: ‘दो पत्नी वालों को हर साल 2 लाख रुपए देगी कांग्रेस’ PCC चीफ की मौजूदगी में दिग्गज नेता ने मंच से किया ऐलान

रतलाम: Do Patni Walo ko Milenge Har Saal 2 Lakh लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है और राजनीतिक दलों के नेता चौथे चरण के चुनाव के लिए जुट चुके हैं। लोकसभा चुनाव के रण में जहां एक ओर नेताओं के विवादित बयानबाजी का दौर जोरों पर हैं तो दूसरी ओर नेता अपने वादे और दावे भी जनता के बीच पहुंचाने में पीछे नहीं हैं। महिलाओं को साधने के लिए जहां एक ओर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लखपति दीदी बनाने का वादा किया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देने का वादा किया है। लेकिन इस बीच जानकारी मिल रही है कि जिनकी दो पत्नियां हैं उन्हें सत्ता में आने पर 2 लाख रुपए देगी। इस बात का ऐलान खुद कांग्रेस नेता ने भरे मंच से किया है।

Read More: Sanjaya Nirupam Statement: ‘आदित्य ठाकरे के माथे पर लिखना चाहिए “मेरा बाप महा गद्दार हैं’.. देखें कैसे टूट रही शब्दों की मर्यादा

Do Patni Walo ko Milenge Har Saal 2 Lakh दरअसल झाबुआ लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया गुरुवार को अपने क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने कहा कि ’13 मई को कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और एक-एक माता-बहनों को आगे लाओ। और हमारा जो घोषणापत्र है हर महिला को एक-एक लाख रुपए उनके खाते में जमा होगा। सभी घर की महिलाओं को एक-एक लाख मिलेंगे। मालूम है कि नहीं है। जिनकी दो पत्नियां हैं उन्हें दो लाख मिलेंगे।’

Read More: UP Lok Sabha Election : सभा को संबोधित करने के बाद भागते हुए नजर आए भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

कांतिलाल भुरिया के यह बोलते मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता मुस्कुराने लगे। कांतिलाल भूरिया ने अपने संबोधन में मौजूद आदिवासियों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजस्थान की आदिवासी नेत्री भगवती भील ने भी संबोधित किया।

Read More: शुक्र गोचर से दुश्मन भी बनेंगे दोस्त, अक्षय तृतीया पर बने शुभ योग से इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, मिलेगा धन वैभव

क्या है नारी न्याय गारंटी

⁠महालक्ष्मी – हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये
आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण
⁠शक्ति का सम्मान – आशा, मिड-डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज़्यादा सैलरी, दोगुने सरकारी योगदान से
⁠अधिकार मैत्री – महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में
⁠सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल

Read More: INDIA Live News & Upates 10th May 2024: अक्षय तृतीया आज.. खोले गए केदारनाथ धाम के पट, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किये दर्शन..

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button