Sangeeth Sivan passes away: बॉलीवुड को लगा तगड़ा झटका, मशहूर डायरेक्टर का निधन, इन फिल्मों का किया था निर्देशन

मुंबई: Sangeeth Sivan passes away बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संगीत सिवान का आज 8 मई निधन हो गया। बताया जा रहा है कि संगीत सिवान आज शाम को अंतिम सांस ली। उनकी निधन खबर मिलते ही सिनेमा जगत को बड़ा जोरदार झटका लगा है।
Sangeeth Sivan passes away जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर संगीत सिवान का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालंकि उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
आपको बता दें कि डायरेक्टर संगीत सिवान की मलयालम और हिंदी सिनेमा में एक खास भूमिका रही है। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में अपने काम से परचम लहराया बल्कि साउथ में भी कामयाबी हासिल की थी। ऐसे में अब उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
Deeply saddened and shocked to know that Sangeeth Sivan Sir is no more. As a newcomer all you want is someone to believe in you and take a chance.. can’t thank him enough for Kya Kool Hai Hum & Apna Sapna Money Money. Soft spoken, gentle and a wonderful human being. Am heart… pic.twitter.com/kvTkFJmEXx
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 8, 2024
रितेश देशमुख ने जताया दुख
अब डायरेक्टर के निधन पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है। एक्टर ने अपने X हैंडल से लिखा, ‘ये जानकार कि संगीत सिवान सर नहीं रहे बेहद दुखद और सदमे में हूं। जब आप इंडस्ट्री में नए होते हैं तो आपको कोई ऐसा शख्स चाहिए होता है जो आप पर भरोसा करे और चांस ले। Kool Hai Hum और Apna Sapna Money Money के लिए उनका जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है। सॉफ्ट स्पोकन, जेंटल और एक अद्भुत इंसान। आज मेरा दिल टूट गया है, उनके परिवार और चाहने वालों, उनकी पत्नी, बच्चों, भाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं तुम्हें मिस करुंगा दा !!!!! और आपकी हंसी !!! महिमा में आराम करो…।’
इन फिल्मों का किया निर्देशन
संगीत ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स किया था। वे मलयालम फिल्म निर्माता पद्मराजन और भारतन से भी काफी प्रभावित थे। मलयालम के अलावा वे कई हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके थे। साल 1998 में आई सनी देओल की फिल्म जोर उन्होंने ही बनाई थी। इसके बाद उन्होंने चुरा लिया है तुमने, क्या कूल हैं हम, अपना सपना मनी-मनी, एक, क्लिक जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।