Kalyug Me Kam Ho Rhi Aayu: कलयुग में कम होती जा रही लोगों की आयु, बाल्यावस्था में ही होने लगेगी मौत, सामने आया गहरा रहस्य
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/04/kalyog-age-AuM90d-780x470.jpeg)
Kalyug Me Kam Ho Rhi Aayu: सनातन धर्म में ग्रंथों और पुराणों में चार युगों का वर्णन किया गया है, जिसमें सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग, और कलियुग शामिल है। जो समय अभी चल रहा है वो कलयुग का है। विष्णु पुराण में कलयुग को लेकर कई रहस्य और बातें बताई गई हैं, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ सकते हैं। सबसे बड़ा और चौकाने वाला रहस्य ये की जैसे-जैसे कलयुग आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे लोगों की आयु कम होती जाएगी और एक समय आएगा जब लोगों का उम्र बस 20 वर्ष ही रह जाएगी!
Read more: Sukh Samrddhi K Saral Upay: जीवन में सुख समृद्धि लाने के लिए सूरज ढलने के बाद करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी खुशहाली
तीनों युगों की तुलना में सबसे कम कलयुग की आयु
विष्णु पुराण के मुताबिक, कलयुग की आयु बाकी तीन सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग की तुलना में सबसे कम है। विष्णु पुराण कल्कि पुराण समेत कई ग्रंथों में कलयुग के बारे में भविष्यवाणी हजारों वर्षों पहले कर दी गई है। कलियुग को लेकर कहा गया है कि कि इस दौरान अधर्म का बोलबाला ज्यादा रहेगा। मनुष्य की आयु 20 वर्ष ही रह जाएगी!
बाल्यावस्था में ही होने लगेगी मृत्यु
विष्णु पुराण में बताया गया है कि लोगों द्वारा शास्त्र विरुद्ध तपस्या और पूजा पाठ करने से साथ ही राजा के दोष से प्रजाओं की बाल्यावस्था में ही मृत्यु होने लगेगी। कलयुग में पांच छह और सात वर्ष की स्त्री और आठ नौ या दस वर्ष के पुरुषों के ही संतान हो जाएगी। बारह वर्ष की अवस्था में ही लोगों के बाल पकने लगेंगे। कोई भी व्यक्ति 20 वर्ष की आयु से अधिक जीवित नहीं रहेगा। कलयुग में लोग गलत बुद्धि और गलत आचरण करें और अपने शरीर पर अलग-अलग तरह के चिन्ह बनवाएंगे और दुष्ट चित्त वाले होंगे जिसका प्रभाव भी उनकी आयु पर दिखाई देगा। कलयुग में लोग अल्पबुद्धि होकर वाणी, मन और शारीरिक दोषों से वशीभूत होकर प्रतिदिन पाप कर्म करें गे, जिसका असर उनकी आयु पर दिखाई देगा।
Read more: ग्रहों के सेनापति बदलेंगे इन तीन राशियों का भाग्य, जमकर होगी धन की वर्षा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
कलयुग में होगी ये घटनाएं
कलयुग को लेकर कम उम्र के अलावा भी कई ऐसी भविष्यवाणी की गई है, जो आपके होश उड़ा देगी। विष्णु पुराण में बताया गया है कि कलयुग जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो उस समय राजा लोग प्रजा की रक्षा नहीं करेंगे बल्कि रक्षा करने के बहाने उनका धन छीनेंगे। कलयुग में जिसके पास जितना धन और समृद्धि होगी। वह उतना बड़ा राजा होगा और जो लोग शक्तिहीन होंगे वह लोग सेवक होंगे। कलयुग में जिन लोगों को धर्म का अल्प ज्ञान होगा वह भी धर्म का गलत तरीके से प्रचार करेंगे पाखंड को फैलाएंगे और धर्म कर्म से हटकर भूत प्रेत मसान को भी देवता मानकर पूजा शुरु कर देंगे, जिससे की सामाजिक और धर्म व्यवस्था प्रभावित होगी। इसका प्रभाव भी लोगों के जीवन और आयु को प्रभावित करेगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp