Uncategorized
Today News Live Update 22nd April : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर : Today News Live Update 22nd April : लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Today News Live Update 22nd April : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 10.45 बजे बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में 12.30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर लोकसभा के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे।