छत्तीसगढ़

शहर के सभी हिस्सों में तेजी से फैल रहे डेंगू का प्रकोप

   सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- रायगढ़ – शहर में डेंगू की बीमारी सर चढ़कर बोल रही हैं जानकारी से अब तक 155 लोगों की जांच हुई है जिसमे 115 लोगो में डेंगू पाजिटिव पाया गया है जैसे जैसे ठंड का मौसम आ रहा है वैसे वैसे शहर मैं यह बीमारी फैल रही है ताजा मामला यह है कि कसेरा पारा, चक्रधर नगर क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिले हैं लगातार डेंगू पीड़ित की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और वही मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अव्यवस्था देखने को मिल रहा है जिसके कारण एक बार फिर रायगढ़ शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है आपको बता दे कि नवंबर माह के इन 6 दिनों के भीतर कई लोगों को डेंगू बीमारी से जूझना पड़ रहा है शहर में साफ सफाई अभाव के कारण डेंगू का संक्रमण धीरे धीरे फैलते दिखाई पड़ रहा है और वही लोगों को भुखार और डेंगू की बीमारी लगातार जकड़ रही है बताया जा रहा है कि जिस तरह पूरे शहर में विभिन्न वार्डों में लोग डेंगू के बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं उससे यह बीमारी महामारी के रूप में परिवर्तन होते दिखाई पड़ रही हैं औऱ यही कारण है कि हर माह 15 से 20 लोगों में डेंगू पॉजिटिव देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button