Mangal Rashi Parivartan : 10 दिन बाद होगा इन लोगों का भाग्योदय, कर्ज के झंझट से मिलेगी मुक्ति, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्लीः Mangal Rashi Parivartan ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का बड़ा महत्व बताया गया है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। साहस, पराक्रम,शक्ति और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर अपनी राशि बदलने जा रहे हैं और गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। एक जून तक मंगल इसी राशि में रहेंगे। मंगल के इस गोचर से कई राशि वालों को बंपर फायदा होने वाला है।
Read More : यहां रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पर पथराव, बायीं आंख में लगी चोट, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती
वृषभ राशि : Mangal Rashi Parivartan व्यापार में धन लाभ होगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि : नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक राशि : 23 अप्रैल से वृश्चिक राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे। पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। शत्रु पराजित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि : मंगल गोचर से धनु राशि वालों के जीवन में सबकुछ मंगल ही मंगल होगा। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी।