बीआरएम के कार्मिक व अधिकारी शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित
बीआरएम के कार्मिक व अधिकारी शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल्स जोन-1 के अन्तर्गत बीआरएम विभाग में 06 अप्रैल को पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए कर्मठ कर्मचारियों को प्रेरित करना तथा उन्हें सम्मानित करना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएम के महाप्रबंधक शांतनु कुमार बेहरा उपस्थित थे।

बीआरएम विभाग में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक अजय कुमार को पाली शिरोमणि एवं सीएमओसीटी पतिराम, ओसीटी रोहित अंसुल कुजूर, ओसीटी बुधान मर्दी, सीएमओसीटी कुलेष्वर राम साहू, सीएमओसीटी निर्मल सिंह तथा ओसीटी सचिन कुमार को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, कर्मचारी की पत्नी हेतु प्रशंसा पत्र एवं मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक बीआरएम के के ठाकुर, महाप्रबंधक बीआरएम एस एन त्रिपाठी, महाप्रबंधक बीआरएम आषीष, महाप्रबंधक बीआरएम समीर पाण्डेय, उप महाप्रबंधक बीआरएम तुषार श्रीखंडे तथा वरिष्ठ प्रबंधक बीआरएम एस के सोनी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक कार्मिक मिल्स जोन-1 श्रीमती समायला अंसारी द्वारा किया गया।



