Sagar News : धार्मिक गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुआ पथराव, थाने पहुंचे बीजेपी के नेता
Sagar News : सागर। शनिवार रंगपंचमी की देर रात सागर के केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में धार्मिक गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव निर्मित हो गया। दो पक्ष आमने सामने आ गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
Read More : Aaj Ka Itihas : 31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, पढ़ें आज का इतिहास
Sagar News : जानकारी के अनुसार एक ई रिक्सा चालक धार्मिक गाना बजाते हुए देर रात सदर इलाके से गुजर रहा था तभी उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दोनों तरफ से सैकड़ों लोग आमने सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस विवाद में ऑटो सहित कुछ वाहनों में भी तोड़ फोड़ की गई और एक व्यक्ति के ऊपर चाकू से हमला भी किया गया।
Sagar News : घटना की जानकारी मिलते ही सागर के बीजेपी नेता और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में केंट थाने पहुंचे और दोषियों पर कार्यवाही कर गिरफ्तार करने की मांग की। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। अभी तक 15 युवको को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।