Vidisha Congress Candidate : विदिशा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, पूर्व सीएम शिवराज के सामने इस दिग्गज नेता को उतारा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 14 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश की तीन सीटें भी शामिल है मध्यप्रदेश के गुना सीट से राव यदुवेंद्र सिंह, दमोह से तरवार सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानू शर्मा को मौका दिया गया है।
Read More : नदी में मिली 2 सगी बहन समेत चार लोगों की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, जानें क्या है पूरा मामला
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं अब कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए उनके खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को मौका दिया है। दो बार वह विदिशा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह 1980 और 1984 में विदिशा लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए।
Congress Party releases its eight list of candidates for the Lok Sabha elections. pic.twitter.com/ZVoDrT7P8L
— ANI (@ANI) March 27, 2024