छत्तीसगढ़

पलारी नगर पंचायत मेंे तीन एल्डरमैन की नियुक्ति

पलारी सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- राज्य सरकार ने नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा से महज चंद दिनों पहले नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) को मनोनीत किया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत धनतेरस के दिन की गई इन नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लॉटरी निकल पड़ी है। राज्य सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव एचआर दुबे की ओर से जारी आदेश में तमाम जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में नियुक्ति की गई है। इसी कड़ी में नगर पंचायत के लिए रज्जू शेरखान, झड़ीराम कन्नौजे अौर कौशिल्या साहू की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पर एल्डरमेन ने प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, विधायक शकुंतला साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश शंकर जायसवाल, जिला प्रवक्ता हितेंद्र ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद गुरुपंच, बाबू खान, तहसील साहू संघ अध्यक्ष रोहित साहू, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

कौशिल्या साहू

झड़ीराम

रज्जू शेरखान

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button