Uncategorized

MP Congress Candidate list final: MP की 12 सीटों पर तय हुए नाम! सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव, राजगढ़ से दिग्विजय का नाम

MP Congress Candidate list final: भोपाल। मध्यप्रदेश की बाकी 18 लोकसभा सीटों को लेकर आज नाम फाइनल हो रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है। कुछ प्रत्याशियों के नाम की चर्चा हुई है जिन्हे चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं अरुण यादव गुना से, कांतिलाल भूरिया रतलाम झाबुआ से और अक्षय कांति बम को इंदौर से नए चेहरे होंगे, शहडोल से फुन्देलाल मार्को को टिकट मिल सकता है। इनके नाम पर CEC की बैठक में चर्चा हुई है।

read more: Elvish Yadav: जेल में बंद एल्विश यादव को बड़ी राहत! कोर्ट ने NDPS एक्ट की दो सख्त धाराएं हटाई…

MP Congress Candidate list final सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आयी है। कांग्रेस का तीन बड़े नेताओं पर दांव लगाना तय, सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव, राजगढ़ से दिग्विजय, रतलाम झाबुधा से कांतिलाल भूरिया का चुनाव लड़ना लगभग तय है। बताया जा रहा है कि प्रदेश की 12 सीट तय हो गईं है, 6 सीटों पर 2 नामों को लेकर फिर पेंच फंस गया है। जल्द ही कांग्रेस शेष नामों का ऐलान कर सकती है।

read more: न्यायालय ने पोनमुडी को मंत्री बनाने से इनकार को लेकर राज्यपाल के आचरण पर चिंता जताई

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button