Uncategorized
Related Articles
INDIA Live News & Updates 5th June 2024: कमजोर हुई भाजपा.. NDA गठबंधन को मिली 292 सीट.. UP और महाराष्ट्र में भगवा पार्टी को तगड़ा झटका
4 weeks ago
प्रभारी सचिव का जिला भ्रमण कार्यक्रम , जांजगीर-चांपा ,8 जुलाई, 2021/ राज्य के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन -12 से 14 जुलाई तक जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे और विभागीय अधिकारियों की बैठक, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। श्री देवांगन 12 जुलाई को दोपहर 1ः30 से 2ः00 तक सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों से जिले की प्रगति के संबंध में चर्चा करेंगे। दोपहर 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। 13 जुलाई को सुबह 11ः00 बजे से 5ः00 बजे तक अकलतरा, पामगढ़, नवागढ़ विकासखंड में भ्रमण कार्य नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की प्रगति और प्राथमिक साख सहकारी समिति का निरीक्षण करेंगे। 14 जुलाई को सुबह 11ः00 बजे जांजगीर चांपा से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। क्रमांक//
July 8, 2021