Uncategorized

Aaj Ka Current Affairs : आज का करेंट अफेयर्स, यहां पढ़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Aaj Ka Current Affairs 14 March 2024 : करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

read more : Kisan Mahapanchayat Delhi : आज दिल्ली के रामलीला मैदान में लगेगा किसानों का जमावड़ा, 400 से अधिक संगठनों की लगेगी ‘महापंचायत’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

Aaj Ka Current Affairs 14 March 2024 : इस लेख के माध्यम से आपको 14 मार्च 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

आज का करेंट अफेयर्स

1. प्रश्न. हाल ही में कौन हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने हैं?

उत्तर: नायाब सिंह सैनी

2. प्रश्न. हाल ही में किसने ‘प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2024’ जीता है?

उत्तर: जापानी वास्तुकार ‘रिकेन यामामोटो’

3. प्रश्न. वैश्विक संस्था ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना है?

उत्तर: भारत

4. प्रश्न. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किस परियोजना का उद्घाटन किया है?

उत्तर: दिल्ली ग्रामोदय अभियान

5. प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती में किसका उद्घाटन किया है?

उत्तर: कोचरब आश्रम

6. प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ की जयंती मनाई गई है?

उत्तर: 12 मार्च 2024

7. प्रश्न. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनितपुर में कितनी क्षमता की सौर परियोजना का उद्घाटन किया है?

उत्तर: 50 मेगावाट

8. प्रश्न. फरवरी माह का ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब किसने जीता है?

उत्तर: एनाबेल सदरलैंड’ और ‘यशस्वी जायसवाल’

9. प्रश्न. नीदरलैंड्स के प्रीमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा भारतीय लेखक अमिताव घोष को जलवायु परिवर्तन संकट को उजागर करने के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: इरास्मस पुरस्कार 2024

10. प्रश्न. उत्तर भारत का पहला ‘सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज’ कहाँ में स्थापित किया जाएगा?

उत्तर: जम्मू कश्मीर के कठुआ

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button