Uncategorized

BJP Candiate 2nd List: भाजपा ने काटा केंद्रीय मंत्री का टिकट, इस लोकसभा सीट से थे सांसद, जानें अब किसे मिला मौका?

नई दिल्लीः BJP Candiate 2nd List भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 72 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया है। जारी सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उतारा गया है। मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उतारा गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा चुनाव लड़ेंगे। वहीं फरीदाबाद से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का टिकट कट गया है। पार्टी ने यहां से कंवरपाल गुर्जर को मौका दिया है।

Read More : BJP candidates Second list: मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट में और किन मंत्रियों को मिला मौका 

कर्नाटक और महाराष्ट्र की 20-20 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

BJP Candiate 2nd List दूसरी लिस्ट में दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल की दो-दो, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 20-20, मध्य प्रदेश की पांच, तेलंगाना की छह, दमन एवं द्वीप और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है।

Read More : BJP Candidate 2nd list 2024 : बीजेपी ने जारी की 72 प्र​त्याशियों की सूची, 9 ST, 10 SC, 43 महिलाओं को मौका 

MP की होल्ड सीटों पर भी उतारे प्रत्याशी

भाजपा ने होल्ड पर रखी गई पांच सीटों पर भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पहली सूची में 29 में से 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे और इस बार पार्टी ने शेष बची पांच सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए। बालाघाट से भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर और छिंदवाड़ा से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है।

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button