Uncategorized
Today Live News And Updates 12th March 2024: आज खुलेंगे किसानों के उन्नति के दरवाजे.. साय सरकार पूरा करेगी 3100 में धान खरीदी की गारंटी, होगा राशि ट्रांसफर

Today Live News And Updates 12th March 2024: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा की एक और मोदी गारंटी आज पूरा होने जा रही है। कृषक उन्नति योजना के जरिए 24.75 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 13,330 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे। राज्य सरकार धान खरीदी की अंतर की राशि मंगलवार को जारी करेगी। महिलाओं के बाद अब किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।