छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन कोरबा द्वारा संवेदना राशि योजना का गठन

कोरबा। शिक्षा विभाग में कार्यरत किसी शिक्षक के आकस्मिक निधन होने पर शासन द्वारा उनके परिवार को दाह संस्कार हेतु संवेदना के रूप में 50,000 पचास हजार रुपये एग्रेसिया राशि संबंधित परिवार को प्रदान किया जाता है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दिन “नई पहल नई शुरुआत” के साथ शिक्षक एलबी, पंचायत, नगरीय निकाय संवर्ग के कोरबा जिला के किसी शिक्षक का आकस्मिक निधन हो जाने पर उसके परिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा संवेदना राशि भुगतान किया जाएगा। आगामी बैठक में संवेदना राशि निर्धारित किया जाएगा । इस योजना के मजबूती से क्रियान्वयन करने हेतु जिलाध्यक्ष मनोज चौबे द्वारा वेदव्रत शर्मा को छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन कोरबा के जिला संवेदना प्रभारी बनाया गया।एवं जिला में शीघ्र बैठक आयोजित कर ब्लॉक प्रभारी का गठन व ठोस रणनीति तैयार कर शिक्षक हितार्थ में संघीय कार्य करने निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी शिक्षक एक परिवार के रूप में कार्य करते हैं ।किसी शिक्षक के आकस्मिक निधन हो जाने पर उसके परिवार के साथ दुख की घड़ी में साथ होने व सहयोग, मार्गदर्शन के उद्देश्य से कोरबा जिला में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा संवेदना राशि योजना की नई पहल नई शुरुआत किया गया। जिले के शिक्षकों ने इस योजना का स्वागत किया है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button