कवर्धा

हजारी बैगा को हाथ पैर की लकवा से मिली निजात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार

जिला चिकित्सालय में हो रहा बेहतर इलाज

कवर्धा, 28 फरवरी 2024। राष्ट्र विकास के लिए स्वास्थ्य सूचकांक का बेहतर होना आवश्यक होता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है, जहां चिकित्सकों की कमी को दूर करना और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में कैंसर के रोगियों के लिए कीमोथैरेपी, आंखों का आपरेशन और डायलिसिस सुविधा होने से मरीजों को बाहर जाना नहीं पड़ है।
ग्राम केशमर्दा निवासी हजारी बैंगा पिता रम्मू बैंगा 10 वर्ष जो तरेगांव के आश्रम में रहकर पहली कक्षा में पढाई करता है। आश्रम में ही हजारी बैगा के हाथ पैर में शुन्यता लकवा हो जाने की जानकारी आश्रम अधीक्षक के द्वारा उनके पिता को दिया गया। हजारी बैगा चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण परिवार जन बहुत चिंतित थे। उनके द्वारा बच्चे को लेकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया। डॉ. सलिल मिश्रा के द्वारा उनको भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया। बहुत ही कम समय पांच दिन में ही बच्चे की हाथ पैर की लकवा दूर हुआ। आज हजारी बैगा अपने पैरों से चलकर हंसते हुए घर गया। अधनी बाई बच्चे की मां, लामू बैगा, छैलू बैगा ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाआं संतुष्ठि जताई। ऐसे बहुत से मरीज है, जिनका उपचार कर स्वस्थ्य किया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल राज के नेतृत्व और डॉ महेश सूर्यवंशी सिविल सर्जन के टीम वर्क का ही परिणाम है कि जिला अस्पताल में महीने में 300 से उपर डिलवरी किया जा रहा है। जिसमें आस-पास के दूसरे जिलों के गर्भवती माताओ को भी लाभान्वित किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button