दैनिक राशिफल

28 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष – आज शुभ है और आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्‍नता रहेगी और सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे।

वृष – आज भाग्‍य साथ देगा और आपके जीवन में तरक्‍की होगी। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों के सहयोग से लाभ मिलेगा।

मिथुन – आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी काम में धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं।

कर्क – आज ज्ञान की वृद्धि होगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज बुद्धि विवेक से नए कार्य आसानी से कर लेंगे।

सिंह – आज शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे और गरीबों की सहायता करने में भी खर्च होगा। आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

कन्या – आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला माना जा रहा है। ग्रहों की शुभ दशा से लाभ होगा। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्वि होगी।

तुला – आज उत्तरदायित्व बढ़ेगा। लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। समय ठीक हैं।

वृश्चिक – आज पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना है। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे।

धनु – आज करियर कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर – आज ईश्वर भक्ति, तप,यज्ञ, पुण्य कार्यों में मन लगेगा। आपके मन में सुकून रहेगा और आप तनाव से खुद को दूर रख पाएंगे।

कुम्भ – आज अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन – आज आपका संतान और पत्‍नी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आज आपको आकस्मिक चिन्ता के कारण परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button