देश दुनिया

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री: 19 से 22 फरवरी के बीच 44 घंटे टूटकर बरसेंगे बादल, IMD चेतावनी घोषित

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। इस कारण धूप की चुभन बढ़ गई।इससे दिन में सर्दी गायब हो गई। 118 दिन बाद तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आया है। दिन में सर्दी की विदाई हो गई है। लेकिन अभी रात में ठंड रहेगी। 19 से 22 फरवरी के बीच शहर और अंचल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। सर्दी का सीजन अक्टूबर से फरवरी के बीच रहता है।

29 फरवरी को सीजन खत्म हो जाएगा। मौसम ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। क्योंकि दिन में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। दिन व रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ रही है] लेकिन अभी रात में ठंड है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिसे दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिसे कम रहा।

इस कारण होगी बारिश

– जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। गुजरात से कर्नाटक तक ट्रफ लाइन बनी है। इसकी वजह से अरब सागर से नमी का आना शुरू होगा। नमी आने पर बादल छाना शुरू हो जाएंगे।
– असम के पास चक्रवातीय घेरा बना है। इससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी आएगी।
– बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है।

पारे की चाल

समय तापमान

सुबह 05:30- 11.8
सुबह 08:30- 12.0
सुबह 11:30- 25.0
दोपहर 02:30 -28.4
शाम 05:30- 25.8

Related Articles

Back to top button