छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया उदघाटन

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिक ईवीएम/वीवीपैड के सबंध में ले सकते है जानकारी

कवर्धा, 08 जनवरी 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उदघाटन किया। ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिक ईवीएम/वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते है और इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, डीईओ श्री एमके गुप्ता सहित समस्त तहसीलदार, निर्वाचन के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के साथ ही दोनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के कार्यालय में भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उदघाटन किया। इस सेण्टर में सभी लोग ईवीएम/वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते हैं और इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button