खास खबरछत्तीसगढ़देश दुनियाबस्तरराजनीतिकरायपुर

किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बस्तर के जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को नियुक्त किए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विभिन्न पदों पर रहने वाले लगातार 3 दशकों से भी अधिक समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहने वाले किरण सिंह देव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश भाजपा और अधिक शक्तिशाली होगा उनके अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा जो आने वाले लोकसभा चुनाव में बस्तर से लेकर सरगुजा तक पूरे प्रदेश में सभी को देखने मिलेगा उन्होंने कहा कि किरण सिंह देव के प्रदेश अध्यक्ष  बनने से प्रदेश भाजपा मैं नई ऊर्जा का संचार हुआ है भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में उनके मार्गदर्शन में और शक्तिशाली ढंग से कार्य करेगा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिला अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

Related Articles

Back to top button