छत्तीसगढ़

बाल मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव 28 अक्टूबर को

भाटापारा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़-  स्थानीय सांहडा देव प्रांगण बाल मंदिर में यादव समाज ने गोवर्धन पूजा महोत्सव 28 अक्टूबर को रखी है। शोभायात्रा शाम 3 बजे शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सांहडा देव पूजा स्थल पहुंचेगी। यहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की अतिथि पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 6 बजे से रंगोली, दोहा तथा सुवा नृत्य प्रतियोगिता होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शिवरतन शर्मा, अध्यक्षता छग गो सेवा आयोग के पूर्व सदस्य रमेश यदु, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु तथा अन्य अतिथि नपा उपाध्यक्ष सुनील यदु, पार्षद पुरुषोत्तम यदु, पार्षद व्यास यदु, जिपं सदस्य अभिनव यदु, वरिष्ठ समाजसेवी राजा राम यादव, बेनीराम यादव, मोहन यादव होंगे। समिति के पदाधिकारी सुरेश यादव, माखन यादव, विजय यादव, कमलेश यादव, पवन यादव, गिरजाशंकर यादव, धन्नू यादव, प्रकाश यदु ने समाज के लोगों सहित नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button