कवर्धा

नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह को जिलेवासियों ने वर्चुअल देखा

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह को देखा गया

कवर्धा, 13 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री  श्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण कार्यक्रम को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो, नगर पंचायत, नगर पालिका, जनपद पंचायतो एवं जिला पंचायत कबीरधाम में वर्चुअल देखा गया। विभिन्न ग्राम पंचायतो में शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए व्यवस्थाएं की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम को दिखा। कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भारत माता चौक में भी बड़ा एलईडी के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए व्यवस्थाएं की गई थी। जहां शहर वासियों ने लाईव कार्यक्रम को दिखा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button