छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाकर अधिक-से-अधिक दस्तयाबी किये जाने के दिये निर्देशों का दिखा जिलों में प्रभावी असर। पांच जिलों में विगत पंद्रह दिवस में विशेष प्रयासों से दस्तयाब किये गये कुल 238 गुम इंसान। टीम वर्क के साथ बेहतर प्र्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की हुई सराहना।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City Bilaspur…
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय यादव द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षकों को गुम बालक-बालिकाओं एवं महिला-पुरूषों के गुम होने में मामलों में गंभीरतापूर्वक त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता एवं इन प्रकरणों में जांच और विवेचना के स्तर में सुधार लाये जाने तथा इनकी दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाये जाने संबंधी दिये गये निर्देशों का प्रभावी असर दिखाई पड़ रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के मार्गदर्शन में गुम इंसानों की अधिक-से-अधिक दस्तयाबी हेतु जिलां में चलाये जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत विगत 15 दिवस में जिला बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा और सक्ती में 238 गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई है। इन दस्तयाब गुम इंसानों में 05 बालक, 46 बालिका और 57 पुरूष व 130 महिलाएं हैं।

जिलावार आंकड़ों में विगत 15 दिवस में जिला बिलासपुर में 01 बालक, 24 बालिका, 30 पुरूष, 51 महिला (कुल 106), जिला रायगढ़ में 01 बालक, 06 बालिका, 04 पुरूष, 14 महिला (कुल 25), जिला कोरबा में 02 बालक, 06 बालिका, 03 पुरूष, 14 महिला (कुल 25), जिला जांजगीर-चाम्पा में 01 बालक, 10 बालिका, 17 पुरूष, 46 महिला (कुल 74), जिला सक्ती में 03 पुरूष, 05 महिला (कुल 08) विशेष अभियान चलाया जाकर दस्तयाब किए गये हैं। रेंज अंतर्गत अन्य जिलों में भी गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा गुम इंसान की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षकों का अपने अधीनस्थों का मार्गदर्शन करते हुए टीम वर्क के रूप में कार्य कराते हुए चलाये जा रहे विशेष अभियान की सराहना कर इस अभियान को लगातार जारी रखने निर्देशित कर सभी पुलिस अधीक्षकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि गुम बालक/बालिकाओं के प्रकरणों की स्वयं समीक्षा कर ऐसे संवेदनशील प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जावे।

Related Articles

Back to top button