छत्तीसगढ़धर्म

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द 27 अक्टूबर को स.लोहारा कवर्धा में

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द 27 अक्टूबर को  स.लोहारा कवर्धा में

पण्डित देवदत शर्मा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज श्री के शिष्य प्रतिनिधि
दण्डी स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी के आगमन कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन हुआ है । शङ्कराचार्य जी के कृपापात्र शिष्य पण्डित देव दत्त दुबे ने बताया कि , स्वामी श्री 26 अक्टूबर शनिवार को प्रयागराज से रायपुर विमानतल आकर आश्रम पहुंचकर विश्राम पश्चात , चौबे कालोनी में विजय तिवारी के यहां पहुंचेंगे जहाँ पादुका पूजन होगी । रायपुर से प्रस्थान कर बेमेतरा सलधा में रात्रि विश्राम करेंगे , 27 अक्टूबर रविवार को सुबह 8 बजे सलधा से धमकी आगमन । धमकी में माँ भगवती राजराजेश्वरी मंदिर भूमिपूजन के बाद ,11: 00 बजे सहसपुर लोहारा पहुंचेंगे जहां “श्री गुरुकृपा प्रसाद” पण्डित देव दत्त दुबे के निज निवास में लक्ष्मीपूजन के दिन पादुका पूजन होगी । जिसमें समस्त राजपुरोहित परिवार शामिल होंगे , साथ में राजा खड्गराज सिंह भी पूजन करेंगे । स्वामी जी 01: 00 बजे कवर्धा पहुँचकर रामकृपेश्वर , परमानन्द उपाध्याय के निवास महावीर चौक में विश्राम करेंगे । रात्रि में चन्द्रप्रकाश उपाध्याय के निज निवास शङ्कराभवनम् शांतिदीप कालोनी में, लक्ष्मीपूजन की रात महानिशा पूजन करेंगे । 28 अक्टूबर को सुबह 11 :00 बजे कवर्धा के श्री यदुनाथ गौशाला में गौपुजन करके सीधे कवर्धा से पंडरिया होते हुए शहडोल मार्ग से कार द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे ।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button