छत्तीसगढ़

अमर अग्रवाल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल : दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
बिलासपुर शहर में जो भी काम आज हो रहे हैं केन्द्र सरकार की देन है।
बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के कार्यों को गुणवत्ता से पूर्ण कराना, बिलासपुर को बी-ग्रेड सिटी का दर्जा, अरपा पार नगर निगम, अपराधमुक्त बिलासपुर हमारी प्राथमिकता होगी।
बिलासपुर अरपा रिवर व्यू क्षेत्र में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा, हमारी सनातन सभ्यता में दीपदान की परंपरा हमें परस्पर सौहार्द और समर्पण भाव का संदेश देती रही है।
दीपावली प्रकाश का पर्व है, प्रकाश सबके जीवन में पहुंचे इसी कामना के साथ आज हम सब दीपदान कर रहे हैं।
हमारे शहर में इन पांच वर्षों में जिस तरह की नकारात्मक शक्तियों की मनमानी हुई है, उसने पुरे शहर को एकजुट होकर परिवर्तन का संकल्प लेने के लिए प्रतिबद्ध कर दिया है।
दीपावली के पावन पर्व पर गोलबाजार, सदरबाजार क्षेत्र मे प्रतिवर्ष की भांति व्यापारी बन्धुओं से मुलाक़ात कर उन्हे दीप पर्व की शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button