कवर्धा

नीलकंठ चंद्रवंशी चलाते थे अवैध क्रेशर, अब कही विधायक बन जाते हैं तो चलाएंगे प्रशासन की लंका

कवर्धा। जिले के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, वह जिला अध्यक्ष रहते हुए अवैध क्रेशर चलाते थे। अब विधायक बनने के बाद प्रशासन को अपने काले कारनामे से कितना चूना लगाएंगे। यह सोचकर ही जी घबराता है।
हम बात कर रहे है कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी की। कांग्रेस पार्टी ने यहां अपनी महिला विधायक का टिकट काट कर नीलकंठ चंद्रवंशी को टिकट दिया है। वह इससे पहले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे।

कवर्धा के पंडरिया से कांग्रेस प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी और उनके काले कारनामे के बारे में जानिएइस दौरान सत्ता का रौब दिखाते हुए नीलकंठ लंबे समय से अपने भतीजे के नाम अवैध क्रेशर प्लांट चला रहे थे। सत्ताधारी पार्टी के जिला अध्यक्ष होने के नाते पुलिस और प्रशासन से उन्हें पूरी छूट मिली हुई थी। यह काला कारोबार काफी वक्त तक चला। लेकिन जब जिले के पत्रकारों को अवैध क्रेशर की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी पड़ताल कर खबर का वेबसाइटों के माध्यम से प्रकाशन किया। खबर जब प्रशासन तक पहुंची तो कार्यवाही स्वरुप अवैध क्रेशर को सील किया गया। धीरे-धीरे यह खबर कांग्रेस संगठन के पास पहुंची तो नीलकंठ को अपने जिला अध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी। लेकिन कुछ महीनों बाद अब चुनाव में काले कारनामे का प्रशासन को चूना लगाने वाले नीलकंठ को उपहार स्वरुप विधायक की टिकट दे दिया गया है और अब वह चुनावी मैदान में है।

Related Articles

Back to top button