छत्तीसगढ़
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

कवर्धा, 31 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट में अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने स्वयं को समर्पित करने और देशवासियां के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करने की शपथ ली गई। शपथ में यह भी कहा गया कि यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहे हैं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अधीक्षक श्री राजेन्द्र धु्रव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।