आबकारी विभाग बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश किए गए प्रसारित। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा कोटा, सीपत केग्रामजाली, टेकर, घोघरा मेंअवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई।
302 लीटर महुआ मदिरा एवं 1265 किलोग्राम लाहान जप्त किया गया। 05आरोपी गिरफ्तार। नंदकुमार पिता दिलीप मरावी निवासी जाली थाना रतनपुरसे 70लीटर महुआ शराब। रामाधार पिता महेत्तर मरावी निवासी जाली थाना रतनपुर से 9.5 लीटर महुआ शराब। सुरेश यादव पिता रामकिशोर यादव निवासी घोघरा थानासीपत से 18 लीटर महुआ शराब।शराब जब्त किए जाकर आबकारी अधिनियम 34(1)क, 34(2), 59क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया।
अज्ञात प्रकरणों में ग्राम जालीथाना टेकर में 48 लीटर, 800 किलोग्राम महुआ। ग्राम टेकरथानारतनपुर में 34 लीटर महुआ शराब एवं 375 किलोग्राम महुआ जब्त किया गया।
आब. अधि. 34(1)(क) 34(2) 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
गौतम पिता नटराज मरावी निवासी जाली थाना टेकर 3.5 लीटर महुआ शराब। सुनीता पति नरेश नेताम निवासी जाली थाना रतनपुर 90 किलोग्राम महुआ जब्त कर आब अधि. की 34(1)क का प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्यवाही में आबकारी अधिकारी अमन सिंग, सुश्री कल्पना राठौर, छवि पटेल एवं आब. उपनिरीक्षक महेश राठौर, धर्मेंद्र शुक्ला, ऎश्वर्या मिंज, दिनेश ध्रुव, मुख्य आरक्षक जनकराम भगत, उमेश चौहान, आरक्षक प्रभुवन बघेल जयशंकर, कमलेश, गौरव, अनिल पाण्डे।


