छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा के विभिन्न वार्डों में नागरिकों, समाज सेवी, साहित्यकार और पत्रकारों के घर पहुंच सौजन्य भेंट मुलाकात की

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का शहर के विभिन्न वार्डों में हुआ आत्मीय स्वागत और अभिनन्दन

कवर्धा, 06 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बृहस्पतिवार को कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डां के वार्डवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला समिमि से सौजन्य भेंट-मुलाकात कर सबका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने वार्डों के समुचित विकास सहित स्थानीय मांगों से रूबरू भी हुए। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का कवर्धा के विभिन्न वार्डो में आत्मीय स्वागत और अभिनन्दन भी किया गया।  
मंत्री श्री अकबर ने वार्ड 27 मां विध्यवासिनी वार्ड में श्री लखन बंसोड, श्री रामदास सतनामी, वार्ड 25, 26 ठाकुरदेव वार्ड, गुरू गोविंद सिंह वार्ड में श्री बालाराम चंद्रवंशी, श्री जुठेलाल साहू, श्री अश्वनी कौशिक, श्री गुरूदयाल सिंह छाबड़ा, श्री अशोक साहू, श्री शिवकुमार चंद्रवंशी, श्री शत्रुहन साहू, वार्ड 24 मां काली वार्ड में हनुमान मंदिर तालाब के पास दर्री पारा में वार्डवासियों से, राजदीप कालोनी में महिला समिति से, श्री रामसिंह ठाकुर, वार्ड 10 मठपारा में श्री एलआर जेठवंत, वार्ड 11 में महादेव वार्ड में श्री विवेक जायसवाल, वार्ड 12, 13 में रामजानकी वार्ड, महबुब शाह दातार वार्ड में श्री दीलीप यदु, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री अशोक गुप्ता, श्री दीपक गुप्ता, श्री रामधार गुप्ता, वार्ड 14 शक्ति वार्ड में श्री संजय देवांगन, पत्रकार श्री मन्नू चंदेल और वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुकंद माधव कश्यप के निवास में वार्डवासियों से भेंट एवं मुलाकात की। आज भी कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर का कवर्धा शहर के विभन्न वार्डों में पहुचकर आमजन, गणमान्य नागरिक, महिला, बच्चो और समाजसेवी सहित प्रबुद्धजनों से सौजन्य भेंट मुलाकात किया। श्री अकबर का जगह-जगह आत्मीय स्वागत और अभिनंदन भी किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आमजनों से सीधे संवाद भी किया।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के लिए राशन कार्ड बनाया जा रहा है। सभी को खाद्यान वितरण भी किया जा रहा है। खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और इससे प्रदेश के सभी वर्गों में समृध्दि और खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि आवास के लिए पट्टा वितरण भी लागातार किया गया है। कबीरधाम जिले में लगातार विकास के कार्य हुए है। सरकार की संचालित सभी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभ मिला है। उन्हें मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री राजकुमार तिवारी, श्री मोहित महेश्वरी, श्री विरेन्द्र जांगड़े सहित संबंधित वार्डो के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button