मुंगेली

सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने कि शिक्षा देने वाले गांधी जयंती के दिन देखने को मिला कांग्रेस का अंदरूनी कलह

सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने कि शिक्षा देने वाले गांधी जयंती के दिन देखने को मिला कांग्रेस का अंदरूनी कलह

मुंगेली – दिन भर के भाग दौड और प्रशासनिक तैयारियों सहित कांग्रेस के भरोसा यात्रा के बीच 2 अक्टुबर को गांधी जयंती का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया,, एक तरफ जहाँ महात्मा गाँधी द्वारा बताये गए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने कि शपथ खाई गईं वही दूसरी तरफ मुंगेली जिले में कांग्रेस कि अंदरूनी कलह थमे का नाम नहीं ले रही है, चाहे छोटे से छोटा कार्यक्रम हो या फिर किसी बड़े नेता का आगमन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं कि टकरार अमूमन देखने को मिल ही जाति है।
ऐसा ही वाक्या 2 अक्टूबर को मुंगेली विधानसभा में आयोजित भरोसा यात्रा के दौरान भी देखने को मिला। ज़ब  जिला मुख्यालय में आज कांग्रेस की एक प्रेस कान्फ्रेंस रखी गई थी। इस प्रेस कान्फ्रेंस के शुरू होने से पहले ही पार्टी के दो नेता मंच पर कुर्सी और स्थान को लेकर पत्रकारों के सामने ही आपस में भिड़ गए।
इससे पूर्व भी संकल्प यात्रा विवादों के साये में रही थी,, ज़ब संगठन के पदाधिकारियों पर महिला नेत्रियों ने पैसे कि मांग का आरोप लगाया था।
दरअसल हुआ यह कि, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र
गोस्वामी और मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के बीच
प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया। बताया
जा रहा है कि, दोनों नेताओं के बीच तू तु मै मैं की वजह
जिला संग़ठन प्रभारी के बाजू में बैठने की इच्छा थी।
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कांग्रेसियों में इस तरह खुलकर
बहस से वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों के लिए
असहज सा माहैल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद
जिला संग़ठन प्रभारी आलोक सिंह ठाकुर ने बाद में
पत्रकारों से कहा कि, चुनाव के दौरान ऐसी गुटबाजी
आपको देखने को नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button