Uncategorized

बाफना टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली

केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू से होगी शिकायत

दुर्ग। जिले के बाफना टोल प्लाजा में स्थानीय बाइक सवारों से अवैध रूप से 15 की वसूली के खिलाफ  इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन ने टोल दफ्तर में जमकर हंगामा किया। प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी के नेतृत्व में दुर्ग जिले के युवा अचानक दुर्ग के शिवनाथ टोल प्लाजा पहुंचे। जहां टोल प्रबंधन के मैनेजर विजय से चर्चा की और आम लोगों की समस्या बताई साथ ही कहा कि जल्द ही दुर्ग जिले की बाइक सवारों से शुल्क लेना बंद करे नहीं तो जनहित में उग्र आंदोलन करेगी।

दुर्ग बायपास टोल नाके पर बाइक वालों से भी टैक्स लिया जाता है। उनसे एक बार का 15 रुपए टैक्स लिया जाता है। देश के अधिकतर नाकों पर बाइक वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वसूली होती है, दिल्ली और मुंबई में अधिकतम 40-50 रुपए तक टोल टैक्स कार वालों से लिया जाता है।

इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी ने पूर्व प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्थानीय बाइक सवारों से 15 की अवैध वसूली बंद नहीं होगी तो जनहित में आंदोलन करेंगे। आईएसयू के पदाधिकारियों की नाराजगी के बाद अब टोल प्रबंधन ने 1 हफ्ते का समय मांगा है। जिसमें टोल प्रबंधन के मैनेजर विजय ने अपने उच्चाधिकारियों से चर्चा कर जल्द इस समस्या का निराकरण करने की बात कही है।

रोहित तिवारी ने बताया कि इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से जल्द ही मुलाकात करेंगे। और इस आम लोगों की समस्या को मंत्री साहू को अवगत कराएंगे। इंडिपेंडेंट स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी समेत मुख्य रूप से जीवेश उपाध्याय, रंजीत नायर, महेन्द्र प्रताप, गोविन्द राव, अमन पांडेय, शोभित राव, सागर पाल, सृजन गोलू, कुबेर चंद्रकांत, नायक अवनीत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button