छत्तीसगढ़

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2023 मनाया गया।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सचिवालय बिलासपुर के तत्वावधान में सदस्य केंद्रीय कार्यालयों हेतु रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के सभाकक्ष में हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण आलेखन एवं वाक् प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
राजभाषा हिंदी में कामकाज को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में हिंदी दिवस 14 सितंबर से लेकर 03 अक्टूबर 2023 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पूरे पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी की विभिन्न प्रेरक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रथम सत्र में नराकास बिलासपुर के सदस्य केंद्रीय कार्यालयों हेतु हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें क्रमशः “राजभाषा हिंदी की पूर्ण प्रतिष्ठा में बाधाएं एवं समाधान” तथा “आत्मनिर्भर भारतः अवसर एवं चिंताएं” विषय रखा गया। इसी प्रकार दूसरे सत्र में हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पहला विषय “हिंदी के प्रयोग प्रसार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का योगदान” तथा दूसरा विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान” रखा गया था। वाक् प्रतियोगिता के निर्णायकद्वय के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय से शिवरंजनी पोपली वर्मा, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (डी एंड डी) तथा अदिती दुबे, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के सदस्य कार्यालयों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने दोनों ही प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं में संचालन लोकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी एवं सचिव, नराकास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री पी.एल.जाटवर, वरिष्ठ अनुवादक ने किया। प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में राजभाषा विभाग, प्रधान कार्यालय, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के कर्मचारियों ने सक्रीय सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button