कवर्धा

संशोधित समाचार

स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का होगा आयोजन

कवर्धा, 17 सितंबर 2023। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में  कबीरधाम जिले की सभी स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (विधा का नाम-कराते, जुडो, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग आदि) दिया जाएगा।
जिला समन्वयक श्री विनोद श्रीवास्तव ने बताया की इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। इच्छुक संस्था, समूह, स्वयं 22 सितंबर 2023  शुक्रवार को शाम 5 बजे तक, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कवर्धा जिला-कबीरधाम में अपनी संस्था, समूह, स्वयं की विस्तृत जानकारी, विधा, विशेष उपलब्धि (राज्य/राष्ट्रीय स्तर) आदि जानकारी के साथ आवेदन दे सकते है। विस्तृत जानकरी के लिए कार्यालय आकर प्राप्त कर सकतें है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button