छत्तीसगढ़

पुरी–दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस का रेढ़ाखोल रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा।।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर– रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी तट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेढ़ाखोल रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 18425/ 18426 पुरी-दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा 15 सितम्बर, 2023 से प्रदान की जा रही है।

15 सितम्बर, 2023 से पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18425 पुरी–दुर्ग एक्सप्रेस का रेढ़ाखोल रेलवे स्टेशन में 00.58 बजे पहुचकर 01.00 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार विपरीत दिशा में 15 सितम्बर, 2023 से दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग –पुरी एक्सप्रेस का रेढ़ाखोल रेलवे स्टेशन में 02.02 बजे पहुचकर 02.04 बजे रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button