कवर्धा

शालाओं में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का होगा आयोजन

कवर्धा, 12 सितम्बर 2023। वर्ष 2023-24 में विकासखण्ड कवर्धा अंतर्गत् शालाओं में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (विधा का नाम-कराते, जुडो, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग आदि) दिया जाना है। इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। इच्छुक संस्था, समूह, स्वयं 16 सितंबर 2023 शनिवार तक, कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र-समग्र शिक्षा, कवर्धा जिला-कबीरधाम में अपनी संस्था, समूह, स्वयं की विस्तृत जानकारी, विधा, विशेष उपलब्धि (राज्य/राष्ट्रीय स्तर) आदि जानकारी के साथ आवेदन दे सकते है। विस्तृत जानकरी के लिए कार्यालय आकर प्राप्त कर सकतें है।

Related Articles

Back to top button