छत्तीसगढ़

संरक्षा के 03 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित।

संरक्षा के 03 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर :- मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों की सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहा है।
इसके अंतर्गत नियमित रूप से संरक्षा संगोष्ठी, विशेष संरक्षा अभियान सहित अनेक जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं।
इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले लोको पायलट बिलासपुर गोविंद नारायण, सहायक लोको पायलट बिलासपुर प्रेम शंकर कुमार व एमसीएम अनूपपुर अभिषेक कुमार को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने इन तीनों कर्मचारियों को इनके द्वारा की गई उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबन्धित कार्य की सराहना करते हुये संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनायें भी दी गई।
इस अवसर पर वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता आर रंगाराव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button