छत्तीसगढ़

सदभावना दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सदभावना का संकल्प

सदभावना दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सदभावना का संकल्प

कवर्धा, 18 अगस्त 2023। जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने 18 अगस्त को राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को जागृत करने और हिंसा के विचारों को छोड़ते हुए लोगो के बीच सदभाव को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट परिसर में सभी अधिकारियों को इस संबंध में शपथ दिलाई है। राज्य शासन ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। चुकि 19 अगस्त और 20 अगस्त को शासकीय अवकाश है, इसलिए जिले में आज अधिकारी-कर्मचारियों ने आज सदभावना दिवस पर शपथ ली। सदभवना दिवस का उदेश्य सभी धर्मो, भाषाओं, और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा को छोड़ते हुए लोगों के बीच सदभाव को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button