छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस ने छात्र छात्राओ को यातायात नियम की जानकारी दे किया जागरूक

कोंडागाँव । यातायात पुलिस कोंडागांव के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  फरसगाव व  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरगाँव में छात्र छात्राओं को दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

यातायात प्रभारी कोंडागांव निरीक्षक अर्चना धुरंधर ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए विद्यालयीन छात्र छात्राओं को अपने बेशकीमती जीवन के महत्व बताते हुए सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय बताए। जिसमें गाड़ी चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग, नशे की हालत में गाड़ी न चलाना, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का उपयोग न करना आदि अनेक विषयों पर जानकारी के साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन करते हुए सिग्नल न तोड़ने की हिदायत दी गई साथ ही विद्यालय में 18 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को दुपहिया वाहनों में न आने की चेतावनी देते हुए शक्त कार्यवाही करने की बात कही। 

सामाजिक दायित्व निभाते हुए दूसरे को भी प्रेरित करें।

इस अवसर पर दोनो विद्यालय के प्राचार्यो ने  छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी और साथ ही सामाजिक दायित्व को निभाते हुए अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने को कहा।

प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई जानकारी।

इस अवसर पर विद्यालयीन छात्रों को प्रोजेक्ट के माध्यम से यातायात नियमों, व्यावस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके तहत यातायात के नियमों के उल्लंघन करने पर विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुनील जांगड़े सह.उप निरीक्षक, रोहित खेलवारे आरक्षक, मालेश मरकाम आरक्षक व दोनो स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाये, कर्मचारी सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button