न्यायधानी बिलासपुर में दलाल चला रहे हैं परिवहन विभाग।।

न्यायधानी बिलासपुर में दलाल चला रहे हैं परिवहन विभाग।।
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग में आजकल हितग्राही स्वयं जाता है तो उसे कई नियमों का हवाला देकर कार्य करने से मना कर दिया जाता है या फिर कर्मचारियों द्वारा दलालों का नंबर दे दिया जाता है पिछले दिनों की बात करे तो मस्तूरी ब्लॉक से आए भगत सिंह राठौर और बिल्हा ब्लॉक से वेदराम साहू ने बताया कि मैं कई दिनों से परिवहन विभाग का चक्कर काट रहा हूं कभी किसी बहाने तो कभी किसी बहाने मेरे कार्य को टाल देते हैं जबकि मेरे द्वारा कई बार बोला गया है कि मेरे कागज को चेक करें और जो भी गलतियां है उसे एक साथ मुझे बताएं ताकि मै ठीक करा कर लेकर आऊंगा लेकिन परिवहन विभाग की विडंबना यह है कि कम से कम 4 से 5 बार चक्कर काट लिया हूं फिर भी मेरा लाइसेंस अभी तक नहीं बना
वही एक और हितग्राही ने यह भी बताया कि पिछले दिनों एक दलाल मेरे ही सामने दो से तीन लाइसेंस के लिए पेपर कर्मचारियों को सौंपा. उसका कार्य हसानी से हो गया और उसे आश्वासन भी दिया गया कि दो से 3 दिन के बाद आप लाइसेंस आकर ले जाइए।
सवाल भी उठता है कि बिना देखे बिना सोचे और बिना परीक्षण के यूं ही लाइसेंस प्रदान करना कहां तक उचित है जबकि जिले में आए दिन अगर सड़क दुर्घटना को देखा जाए तो लगभग 1 दिन में एक दुर्घटना से मौत हो ही जाती है फिर पुलिस और यातायात विभाग के लिए रोक पाना कठिन हो जाता है अगर पुलिस या यातायात पुलिस अगर सख्ती से पेश आते हैं तो परिवहन विभाग के लचीले और लापरवाही की वजह से सड़क दुघर्टनाएं होती हैं।


