छत्तीसगढ़

सचिव आबिदी ने किया लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण।

सचिव आबिदी ने किया लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- कौशल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने आज बिल्हा विकासखण्ड के जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आबिदी द्वारा कॉलेज में प्रशिक्षणरत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। स्वरोजगार हेतु विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त होने वाले ऋण की जानकारी हितग्राहियों को देने हेतु महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से उपमुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद साहू, आजीविका महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक परियोजना अधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button